गर्भवती महिला को दिन में कितनी बार खाना खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 10th Oct 2022 : 09:06

गर्भावस्था में कितनी बार भोजन खाना चाहिए?
आप शायद पाएंगी कि गर्भावस्था के दौरान आपकी भूख घटती-बढ़ती रहती है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती कुछ हफ्तों में शायद आपकी भूख काफी कम हो जाए। आपका शायद सही ढंग से भोजन करने का मन न करें, विशेषकर यदि आपको मिचली या उल्टी रहती है तो।

गर्भावस्था के मध्य में आपकी भूख शायद उतनी ही रहेगी जितनी की गर्भावस्था के पहले रहती थी या फिर इसमें थोड़ी बढ़त हो सकती है। गर्भावस्था के अंत में आपको शायद ज्यादा भूख लगने लगे।

यदि आपको भूख न लग रही हो, तो भी हो सकता है शिशु भूखा हो इसलिए कोशिश करें कि आप नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ खाती रहें। कोशिश करें कि आप दिन में तीन बार भोजन और इनके बीच में यदि भूख लगे तो स्नैक्स ले सकती हैं।

यदि मिचली, भोजन विमुखता, एसिडिटी, सीने में जलन या अपचता की वजह से भोजन करना आपको मुश्किल लग रहा हो तो, कम मात्रा में लेकिन समय-समय पर खाती रहें। यह शायद आपके ​शरीर के लिए सही रहेगा।

उच्च फाइबर और साबुत अनाज वाले भोजन खाने से आपको पेट भरा-भरा लगेगा और ये पौष्टिक भी रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info